उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय डिग्री कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2013 का प्रश्न पत्र

®® संकलनकर्ता- रविन्द्र पुनिया ®®
1."जिन ध्वनि चिन्हों द्वारा मनुष्य परस्पर विचार विनियम करता है उसको समष्टि रूप में भाषा कहते है" भाषा की यह परिभाषा किसकी है-
आचार्य देवेंद्र नाथ शर्मा
डॉ. मंगलदेव शास्त्री
डॉ. बाबूराम सक्सेना√√
डॉ. श्यामसुन्दर दास
2.'ण' व्यंजन है-
तालव्य
मूर्धन्य√√
दन्त्य
दन्त्योष्ठय
3.'आ' स्वर है-
विवृत√√
अर्द्धविवृत
संवृत
अर्द्धसंवृत
4. अक्षर अथवा अक्षरों से निर्मित सार्थक एवं स्वतंत्र ध्वनि अथवा ध्वनि समूह को कहते हैं-
वर्णमाला
लिपि
शब्द√√
वाक्य
5. इस वाक्य से किसी के होने का बोध हो, उसे कहते हैं-
विधिवाचक वाक्य√√
निषेधात्मक वाक्य
आज्ञावाचक वाक्य
इच्छावाचक वाक्य
6. राजभाषा आयोग के गठन का वर्ष है-
1950
1955√√
1956
1960
7.'सर्कुलर' का हिंदी शब्द है-
कार्यालय आदेश
परिपत्√√र
आख्या
अनुस्मारक
8.'रिपोर्ताज' किस भाषा का शब्द है-
अग्रेजी
पालि-प्राकृत
फ्रांसीसी√√
हिंदी
9. क्षेत्र विशेष में बोली जाने वाली भाषा को कहते हैं-
राष्ट्रभाषा
राजभाषा
परिनिष्ठित भाषा
बोली√√
10. बाबूराम विष्णु पराड़कर किस दैनिक के संपादक थे?
विश्वमित्र
सन्मार्ग
आज√√
गांडीव
11.' मुझसे उठा नहीं गया' वाक्य में कौन सा वाच्य है -
कर्तृवाच्य
कर्मवाच्य
भाववाच्य√√
इनमें से कोई नहीं
12.' ज्ञापन' के लिए अंग्रेजी शब्द है-
Memorialist
Methodology
Memo√√
Applicable
13.'अवैतनिक' के लिए अग्रेजी शब्द है-
Honorarium
Honorary√√
Grant
इनमें से कोई नहीं
14. उच्चारण के आधार पर 'अ'है-
ओष्ठ्य
मूर्धन्य
तालव्य
कंठ्य√√
15.'Agenda' के लिए हिंदी शब्द है-
निविदा
कार्य
कार्यसूची√√
तदर्थ
16. राजस्थानी भाषा का उद्भव जिस क्षेत्रीय अपभ्रंश से हुआ, उसका नाम है-
मगधी अपभ्रंश
शौरसेनी अपभ्रंश√√
महाराष्ट्री अपभ्रंश
ब्राचड़ अपभ्रंश
17.भरत के अनुसार रसों की संख्या है-
11
10
9
8√√
18.निम्नलिखित में से कौन संचारी भाव नहीं है-
स्वरभंग√√
अवहित्था
उन्माद
व्याधि
19.'वाक्य रसात्मक काव्यम्' किसका सूत्र है?
आनन्दवर्द्धन
मम्मट
जगन्नाथ
विश्वनाथ√√
20.काव्य में कल्पना सिद्धांत के प्रतिपादक थे-
प्लेटो
अरस्तू
कॉलरिज√√
टी एस इलियट
21.किस आलोचक ने आलोचना को मनोविज्ञान की शाखा कहा है?
प्लेटो
अरस्तू
लौंजाइनस
रिचर्ड्स√√
22.भट्टनायक का 'भुक्तिवाद' किस दर्शन पर आधारित है?
मीमांसादर्शन
शैवदर्शन
न्यायदर्शन
सांख्यदर्शन√√
23.'दशरूपक' किस प्रकार का ग्रंथ है?
भाषा विज्ञान संबंधी
इतिहास संबंधी
नाट्य संबंधी√√
काव्य संबंधी
24. आलंबन और उद्दीपन विभावों के कारण उत्पन्न भावों को बाहर प्रकाशित करने वाले कार्य कहलाते हैं-
विभाव
अनुभाव √√
संचारीभाव
स्थायीभाव
25.वीर रस का स्थायी भाव है-
क्रोध
शोक
उत्साह√√
जुगुप्सा
®® संकलनकर्ता- रविन्द्र पुनया ®®

26. जहां एक व्यंजन की आवर्ती एक या अनेक बार हो, वहां होता है-
छेकानुप्रास अलंकार
वृत्यनुप्रास अलंकार√√
लाटानुप्रास अलंकार
यमक अलंकार
27. जहां उपमेय में उपमान की संभावना की जाए, वहां होता है-
उपमा अलंकार
रूपक अलंकार
उत्प्रेक्षा अलंकार √√
अतिशयोक्ति अलंकार
28. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता लोकसाहित्य में नहीं होती?
इसमें शास्त्रीयता होती है √√
यह मौखिक होती है
यह परंपरा में प्रचलित रहता है
इसमें सहजता और स्वभाविकता होती है
29." एक म्यान में दो तलवारें कभी नहीं रह सकती है
किसी और पर प्रेम नारियां पति का, क्या सह सकती हैं?
इस में अलंकार हैं-
विरोधाभास
अतिशयोक्ति
दृष्टांत √√
व्यतिरेक
30. साहित्य में दलित रचनाकार का पहला बड़ा और कारगर हस्तक्षेप किस भाषा में हुआ है?
हिंदी
मराठी √√
गुजराती
राजस्थानी
31. दलित विमर्श पर आधारित कृति 'जूठन' किस लेखक की आत्मकथा है-
मोहनदास नैमिषराय
ओमप्रकाश बाल्मीकि √√
सूरजपाल चौहान
कोशल्या बैसंत्री
32. आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने 'शब्दसागर' में लिखित किस शीर्षक लेख को परिवर्तित तथा परिमार्जित कर 'हिंदी साहित्य का इतिहास' लिखा?
हिंदी साहित्य की भूमिका
हिंदी साहित्य का इतिहास
हिंदी साहित्य का विवेचन
हिंदी साहित्य का विकास√√
33. निम्नलिखित कृतियों हो में से कौन उपेंद्र नाथ अश्क द्वारा रचित नहीं है?
शतरंज के मोहरे √√
सितारों का खेल
गर्म राख
शहर में घूमता आईना
34. 'थ्यौरी ऑफ इस्थेटिक' (Theory of Aesthetics) किस सामालोचक की रचना है?
अरस्तू
कॉलरिज
क्रोचे √√
टॉल्सटाय
35.  हिंदी में स्त्री विमर्श की अवधारणा को चर्चा में लाने का श्रेय किस कथाकार को दिया जाता है?
कमलेश्वर
भीष्म साहनी
राजेंद्र यादव √√
काशीनाथ सिंह
36.' अपने अपने पिंजरे' किस दलित लेखक की आत्मकथा है?
मोहन नैमिषराय √√
ओमप्रकाश वाल्मीकि
सूरज पाल सिंह चौहान
डॉ. एन सिंह
37. 'उक्तिव्यक्तिप्रकरण' के रचयिता है-
दमोदर शर्मा √√
हेमचंद्र
विजयसेन सूरि
शालीभद्र सूरि
38. 'रणमल्ल छंद' नामक काव्य के रचयिता है?
जगनिक
मधुकर
भट्ट केदार
श्रीधर√√
39. हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन में काल विभाजन और नामकरण का प्रथम प्रयास करने वाले हैं-
ग्रियर्सन √√
रामचंद्र शुक्ल
हजारी प्रसाद द्विवेदी
गणपति चंद्र गुप्त
40.' हिंदी नवरत्न' का रचनाकाल है?
1917
1914
1910√√
1909
41.' चंदनबाला रास' किसकी रचना है?
मुनि जिन विजय
चंदबरदाई
गोरखनाथ
आगसु  √√
42.'जंबूस्वामी रासा' के रचयिता है-
धर्म सूरि√√
हेमचंद्र सूरि
शालिभद्र सूरि
जिनदत्त सूरि
43.' हिंदी नई चाल में ढली'- यह कथन किसका है?
महावीर प्रसाद द्विवेदी
श्यामसुंदर दास
राधाकृष्णदास
भारतेंदु हरिश्चंद्र  √√
44. महावीर प्रसाद द्विवेदी 'सरस्वती' पत्रिका के संपादक कब बने?
1901
1903√√
1904
1905
45.'पउम चरिउ' के रचनाकार हैं-
पुष्पदंत
सरहपा
स्वयंभू√√
कण्हपा
46.'बीसलदेव रासो' का अंगीरस है-
श्रृंगार √√
वीर
रौद्र
शांत
47.'खुमाणरासो' के रचयिता का नाम है-
जल्हण
जगनिक
दलपत विजय√√
नरपतिनाल्ह
48.'अनुराग बाँसुरी' के रचयिता हैं-
शेख रहीम
नूर मोहम्मद √√
कासिम शाह
मुल्ला दाऊद
49. हिंदी में प्रचलित बारहमासा सबसे पहले किस कृति में मिलता है?
नेमिचरिउ
नेमिनाथ चउपई
पउम चरिउ
संदेश रासक√√
50. कालक्रमानुसार इनमें सबसे पुराने लेखक हैं-
सरदार पूर्णसिंह
किशोरीलाल गोस्वामी
भारतेंदु हरिश्चंद्र √√
श्याम सुंदर दास

®® संकलनकर्ता- रविन्द्र पुनिया ®®
51. भक्ति काल की कृष्ण भक्ति काव्य परंपरा में नहीं है-
सूरदास
परमानंददास
सुंदरदास √√
नंददास
52. आचार्य रामचंद्र शुक्ल हिंदी रीति ग्रंथों की अखंड परंपरा किसे मानते हैं-
केशवदास
चिंतामणि त्रिपाठी √√
कृपाराम
देव
53. तुलसीदास कृत विनय पत्रिका की भाषा है-
ब्रजभाषा √√
अवधी
खड़ी बोली
मगही
54. आँषडियाँ झाईं पड़ी पंथ निहारि निहारि |
 जीभड़ियाँ छाला पड़्या राम पुकारि पुकारि ||
इन पंक्तियों में कौन सा प्रभाव है?
वैष्णव
सूफी √√
बौद्ध
इसाई
55. निम्नलिखित में से निंबकाचार्य का किससे संबंध है?
विशिष्टाद्वैतवाद
द्वैतवाद
द्वैताद्वेतवाद √√
शुद्धाद्वैतवाद
56. 'श्रावकाचार' किसकी रचना है -
देवसेन √√
वररुचि
लक्ष्मीधर
श्रीधर
57.' अष्टछाप' की स्थापना करने वाले हैं -
बल्लभाचार्य
विट्ठलनाथ √√
कुंभनदास
छीतस्वामी
58.' कृष्ण गीतावली' के रचयिता का नाम है-
सूरदास
तुलसीदास √√
केशवदास
नाभादास
59. काशी नागरी प्रचारिणी की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
1895
1995
1893√√
1993
60.' गोरखबानी' ग्रंथ के संपादक है-
गोरखनाथ
पीतांबर दत्त बड़थ्वाल √√
रामचंद्र शुक्ल
रामनरेश त्रिपाठी
61. निम्नलिखित कवियों में से किसने प्रेमाख्यानक काव्य की रचना नहीं की है?
मुल्ला दाऊद
मलिक मोहम्मद जायसी
उस्मान
अब्दुल कादिर√√
62.' लोकमंगल की भावना' के सर्वश्रेष्ठ कवि हैं?
मलिक मोहम्मद जायसी
तुलसीदास √√
अग्रदास
केशवदास
63." केशव कहि न जाय का कहिए |
देखत तब रचना विचित्र अति
समुझि मन ही मन रहिए |"
के रचयिता है-
तुलसीदास √√
केशव दास
रहीम
भारतेंदु हरिश्चंद्र
64.' राम कथा' (उत्पत्ति और विकास) के लेखक हैं-
राधाचरण गोस्वामी
कामिल बुल्के √√
रामचंद्र शुक्ल
नगेंद्र
65.' विनय पत्रिका' किस भक्ति काव्य परंपरा की रचना है?
कृष्ण भक्ति काव्य परंपरा
राम भक्ति काव्य परंपरा √√
निर्गुण काव्य परंपरा
शिव भक्ति काव्य परंपरा
66. निम्नलिखित में से एक सही युग्म हैं-
रामानुजाचार्य- द्वैताद्वैतवाद
निंबकाचार्य -विशिष्टाद्वैतवाद
मध्वाचार्य -अद्वैतवाद
वल्लभाचार्य -शुद्धाद्वैतवाद√√
67.' रीतिकाल की भूमिका' पुस्तक के लेखक हैं-
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
नंददुलारे दुलारे वाजपेयी
नगेंद्र √√
गणपती चंद्रगुप्त
68. निम्नलिखित में से रीति मुक्त काव्य धारा के कवि का नाम बताइए-
बिहारी
केशव
श्रीपति
घनानंद√√
69. एक थाल मोती से भरा |
सबके सिर पर औंधा धरा ||
चारों ओर वह थाली फिरे  |
मोती उसके एक न गिरे ||
यह पंक्तियां किसकी है-
विद्यापति
खुसरो √√
कबीर
जायसी
70. निम्नलिखित कवियों में से किसे 'प्रेम की पीर का कवि' कहा गया है?
विद्यापति
सूर
रसखान
घनानंद√√
71. अमिय हलाहल मद भरे,
स्वेत स्याम रतनार,
किस कवि की पंक्ति है?
बिहारी
केशव
रसलीन√√
मतिराम
72. निम्नलिखित में से कौन सा रासो 'आल्हखण्ड' के नाम से प्रसिद्ध है?
पृथ्वीराज रासो
खुमान रासो
परमाल रासो √√
बीसलदेव रासो
73.'जगद्विनोद'की रचना किस कवि ने की है?
चिंतामणि
तोष
पद्माकर√√
रसलीन
74.'काव्यविवेक' के रचनाकार हैं-
देव
मतिराम
चिंतामणि √√
केशव
75.'भागु की भीर अभीरन में गहि गोविंद लै गयी भीतर गोरी |'
इसके रचनाकार हैं -
बिहारी
केशव
पद्माकर √√
भिखारी

®® संकलनकर्ता- रविन्द्र पुनिया ®®

76.' कामायनी' को 'छायावाद का उपनिषद्' किसने कहा है?
नगेंद्र
गजानन माधव मुक्तिबोध
इंद्रनाथ मदान
शांतिप्रिय द्विवेदी√√
77.' नीलम देश की राजकन्या' किस विद्या की रचना है?
उपन्यास
कहानी √√
एकांकी
आत्मकथा
78. 'तार सप्तक' का प्रकाशन कब हुआ?
1939
1940
1942
1943√√
79.' महावीर प्रसाद द्विवेदी और हिंदी नवजागरण' के लेखक हैं-
नामावर सिंह
मैनेजर पांडेय
केदारनाथ सिंह
रामविलास शर्मा √√
80. निम्नलिखित रचनाओं में से 'दिनकर' को किस रचना पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ?
हुंकार
रेणुका
सामधेनी
उर्वशी√√
81. किस कवि की कृति को 'छायावाद का घोषणा पत्र' कहा गया है?
सुमित्रानंदन पंत √√
जयशंकर प्रसाद
महादेवी वर्मा
रामकुमार वर्मा
82.' नवगीत दशक' के संपादक हैं?
रामदरश मिश्र
शंभू नाथ सिंह √√
उमाकांत मालवीय
सोम ठाकुर
83.'सैरन्ध्री' के रचनाकार है-
सियारामशरण गुप्त
मैथिलीशरण गुप्त √√
माखनलाल चतुर्वेदी
नरेश वर्मा
84.' हिमकिरीटिनी' के रचीयता हैं -
माखनलाल चतुर्वेदी √√
भवानी शंकर मिश्रा
नरेंद्र शर्मा
मैथिलीशरण गुप्त
85.' प्रयोगवाद' के प्रवर्तक का नाम लिखिए-
रामधारी सिंह दिनकर
अज्ञेय √√
धूमिल
त्रिलोचन शास्त्री
86. इनमें से साठोत्तरी कवि कौन है ?
जयशंकर प्रसाद
हरिऔध
आलोकधन्वा  √√
शांतिप्रिय द्विवेदी
87. निम्नलिखित कवियों में से भारतेंदु युगीन कौन है?
वंशीधर शुक्ल
बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन √√
माखनलाल चतुर्वेदी
सोहनलाल द्विवेदी
88. प्रसाद की गीत कला का उत्कृष्ट रूप उनके किस संकलन में दिखाई देता है?
झरना
आंसू
तरंग
लहर√√
89.'अज्ञेय' ने कुल कितने 'सप्तकों' का प्रकाशन किया?
पांच
चार√√
तीन
दो
90. कौन मिश्रबंधुओं में नहीं है?
गणेश बिहारी मिश्र
श्याम बिहारी मिश्र
कृष्ण बिहारी मिश्र√√
सुखदेव बिहारी मिश्र
91.' ठलुआ क्लब' किसकी रचना है?
राम वृक्ष बेनीपुरी
रामधारी सिंह दिनकर
श्रीलाल शुक्ल
बाबू गुलाब राय√√
92. कलकत्ता में स्थापित 'फार्ट विलियम कॉलेज' के संस्थापक का नाम है -
वारेन हेस्टिंग्स
जॉन गिलक्राइस्ट
लल्लु लाल
रवीन्द्रनाथ टैगोर (delet)
93. घनानंद को 'साक्षात् रसमूर्ति ' किसने माना है?
लाला भगवानदीन
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
रामचंद्र शुक्ल √√
हजारी प्रसाद द्विवेदी
94.' ग्यारह वर्ष का समय' कहानी के लेखक हैं?
रामचंद्र शुकल √√
गुलेरी
महावीर प्रसाद द्विवेदी
भारतेंदु हरिश्चंद्र
95. निम्नलिखित में से वृंदावनलाल वर्मा की रचना कौन सी है?
गढ़कुंडार √√
साहित्य सहचर
वरुण के बेटे
सुनीता
96.'मारेसि मोहि कुठाँव' के लेखक है-
बालकृष्ण भट्ट
चंद्रधर शर्मा गुलेरी √√
उदयशंकर भट्ट
रामवृक्ष बेनीपुरी
97.' भारतेंदु समग्र' के संपादक हैं-
जगन्नाथ प्रसाद शर्मा
हरिवशराय शर्मा
हेमंत शर्मा √√
शंकरदेव विद्यालंकार
98. 'चिंतामणि भाग- 4' के संपादक हैं-
कुसुम चतुर्वेदी तथा डॉ. ओम प्रकाश सिंह√√
कुसुम चतुर्वेदी तथा डॉ. विश्वनाथ तिवारी
डॉ. ओम प्रकाश सिंह तथा डॉ. विश्वनाथ तिवारी
रामचंद्र शुकल तथा कुसुम चतुर्वेदी
99.'रश्मिलोक' के रचियता हैं-
माखनलाल चतुर्वेदी
नागार्जुन
रामधारी सिंह दिनकर √√
हरिवंशराय बच्चन
100. अज्ञेय द्वारा संपादित चार तार सप्तकों में तीन कवियत्री अभी संकलित हैं-
शकुंतला माथुर ,कीर्ति चौधरी ,सुमन पांडेय
शकुंतला माथुर , कीर्ति चौधरी, सुमन राजे√√
शकुंतला माथुर' कीर्ति वर्मा, सुमन राजे
शकुंतला माथुर, कीर्ति वर्मा , सुमन पांडेय

®® संकलनकर्ता- रविन्द्र पुनिया ®®

101. इनमें से सबसे पुरानी कहानी कौन सी है?
रानी केतकी की कहानी √√
टोकरी भर मिट्टी 
दुलाईवाली 
ग्यारह वर्ष का समय
102. आधुनिक काल को 'गद्यकाल' नाम किसने दिया है-
रामचंद्र शुक्ल √√
हजारी प्रसाद द्विवेदी 
राम कुमार वर्मा 
गणपति चंद्र गुप्त
103.' रानी केतकी की कहानी' के लेखक हैं?
रामप्रसाद निरंजनी 
लल्लूलाल 
सदल मिश्र 
इंशाअल्ला खाँ√√
104.'कामायनी' किसकी पुत्री थी?
श्रद्धा
मनु
काम√√
इड़ा
105. शोषक वर्ग के प्रति घृणा का भाव किस युग की कविता की मुख्य प्रवृत्ति रही है?
छायावादी 
प्रगतिवादी √√
प्रयोगवादी 
उत्तर आधुनिकतावादी
106. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता नई कविता की नहीं है?
क्षणवादिता 
बौद्धिकता 
अतिशय वैयक्तिकता √√
मार्क्सवादी दर्शन
107.'जानकीमंगल नाटक' के लेखक है-
शीतला प्रसाद त्रिपाठी √√
भारतेंदु हरिश्चंद्र 
प्रताप नारायण मिश्र 
बालकृष्ण भट्ट 
108. भुवनेश्वर निम्नलिखित में से किसके लिए प्रसिद्ध है?
ऐतिहासिक नाटक 
समस्या नाटक 
सामाजिक नाटक 
असंगत नाटक√√
109. निम्नलिखित में से कौन पारसी नाटककार नहीं है?
आगाहश्र 'कश्मीरी' 
राधेश्याम 'कथावाचक' 
विपिन कुमार अग्रवाल √√
नारायण प्रसाद 'बेताब'
110.' औरंगजेब की आखिरी रात' के रचनाकार हैं?
रामकुमार वर्मा √√
लक्ष्मीनारायण लाल 
लक्ष्मीनारायण मिश्र 
शंकर शेष
111.' इंदर सभा' के लेखक हैं-
आगाहश्र 'काश्मीरी'
अमानत√√
भारतेंदु हरिश्चन्द्र
प्रतापनारायण मिश्र
112.' हिंदी नाटक:  उद्भव और विकास' के लेखक हैं-
दशरथ ओझा √√
हजारी प्रसाद द्विवेदी 
राजेंद्र अवस्थी 
इनमें से कोई नहीं 
113.'तिलचट्टे' के नाटककार है-
विपिन कुमार अग्रवाल 
भुवनेश्वर 
मुद्राराक्षस √√
लक्ष्मीनारायण लाल
114. भिखारी ठाकुर का 'बिदेसिया' है -
लोक गीत 
लोक कथा 
लोकगाथा 
लोक नाटक√√
115. साहित्य की किस विद्या में रंग निर्देश होता है -
कविता 
कहानी 
नाटक √√
उपन्यास
116.' अतिरंजना' किस नाट्य परंपरा की प्रमुख प्रवृत्ति रही है-
ऐतिहासिक नाटक 
सामाजिक नाटक 
समस्या नाटक 
पारसी नाटक√√
117. मोहन राकेश के किस नाटक में 'विलोम' नामक पात्र है:-
आषाढ़ का एक दिन √√
लहरों के राजहंस 
आधे-अधूरे 
पैर तले की जमीन
118.' रूठी रानी' उपन्यास के लेखक हैं-
प्रेमचंद √√
अंबिकादत्त व्यास 
प्रताप नारायण मिश्र 
भगवतीचरण वर्मा
119.' उदंत मार्तंड' समाचार पत्र के संपादक थे-
प्रताप नारायण मिश्र 
भारतेंदु हरिश्चंद्र 
जुगल किशोर  √√
बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन
120.' उदंत मार्तंड' का प्रकाशन किस तिथि से हुआ-
30 मई,1824
30 मई,1825
30 मई,1826√√
30 मई,1827
नोट:- संकलन में कोई त्रुटि हो तो जरुर बताएं|
- हमारा संकलन आपको कैसा लगा अपनी राय जरुर दें|
®® संकलनकर्ता - रविन्द्र पुनिया ®®
मो.न./वाटसप:-9660609226

Comments

Popular posts from this blog

उपन्यासकार विद्यानिवास मिश्र का जीवन परिचय एवं रचनाएं

लीलाधर जगूड़ी का जीवन परिचय

नगेन्द्र का जीवन परिचय